भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: झाझा (जमुई) से अरुण बोहरा की रिपोर्ट जन्माष्टमी का धमाल और योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का रंग झाझा के श्री वैष्णवी दुर्गा मंदिर में भी खूब चढ़ता दिखा। महोत्सव लीलाधारी के प्राकट्य के पवित्र-पावन उत्सव का था,इसके मद्देनजर मंदिर के गर्भगृह से ले मंदिर प्रांगण एवं बाहरी परिसर तक की आकर्षक व मनमोहक सजावट देखते ही बनती थी। किंतु,इन नयनाभिराम नजारों से इतर सभी की निगाहें मंदिर के तत्वाधान में हुए दही हांडी के अत्यंत रोमांचकारी कार्यक्रम पर टिकी थीं। कार्यक्रम के संयोजक सह मंदिर के महामंत्री प्रभाष बंका ने बताया कि बीते वर्षों की ही भांति इस वर्ष भी दुर्गा मंदिर के तत्वाधान में शुक्रवार की शाम मां की संध्या आरती के बाद ब्रज के लल्ला की पूजा व उन्हें झूले वाले सिंहासन पर विराजित कर अनेकों सुस्वादिष्ट व्य...