भागलपुर, अक्टूबर 29 -- Bhagalpur News: जमुई। नगर प्रतिनिधि बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश तट पर सक्रिय रहे बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से जमुई के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इस मौसमी तंत्र का सीधा असर जमुई पर पड़ रहा है। इस कारण जिले में भी बादलों की आवाजाही और मौसमी हलचल बुधवार की रात से ही तेज हो गई थी। मौसम विभाग के विश्लेषण के अनुसार, चक्रवात के कमजोर पड़ने के बाद बने चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन के प्रभाव से अगले 48 घंटों के दौरान जमुई समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के उपग्रह चित्रों और आंकड़ों के आधार पर मौसम विशेषज्ञ सुधीर कुमार ने बताया कि अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान अर्नब आंध्र प्रदेश और यमन के तटों को पार करने के बाद उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए...