Bhagalpur News: जमुई : तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, उपचालक घायल, चालक हुआ फरार , जांच में जुटी पुलिस
भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: जमुई से असद खान की रिपोर्ट जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर खड़गौर गांव के पास शुक्त्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि 1:00 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ में टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में चालक और उपचालक दोनों घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि उपचालक को घायल अवस्था में डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फरार चालक की पहचान नवादा जिला निवासी जितेंद्र कुमार और उपचालक की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई है।घायल उपचालक प्रिंस कुमार ने बताया कि वह नवादा जिले से दूध लेने के लिए नारडीह स्थित सुधा डेयरी आ रहे थे। खड़गौर के पास अचानक तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे वह घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.