Bhagalpur News: जमुई : तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त, बीटेक इंजीनियर की मौत, तीन दोस्त घायल
भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: जमुई से असद खान की रिपोर्ट जिले के कटौना पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गये। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान सुप्रीत सिंह 23 साल के रूप में हुई है जो सिकंदरा थाना क्षेत्र के बसैया गांव निवासी स्व उमेश प्रसाद सिंह का पुत्र था। वर्तमान में वह शहर के महिसौड़ी स्थित बाबू टोला में मकान बनाकर रह रहा था। बताया जाता है कि सभी युवक आपस में दोस्त थे और सोमवार की देर शाम कार से घूमने के लिए कटौना की ओर गये थे, इसी दौरान कटौना पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसा इतना गंभीर था कि कार सवार सुप्रीत सिंह की जान चली गयी, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गये। घायलों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.