भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: झाझा (जमुई) से संजय बर्णवाल की रिपोर्ट झाझा रेलवे तालाब में मोती पालन को लेकर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। बक्सर से आए प्रशिक्षक धनंजय कुशवाहा ने किसानों को मोती पालन की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से समझाई। इस दौरान झाझा, लक्ष्मीपुर और बोड़वा में पानी की जाँच भी की गई। बताया गया कि लगभग 22 एकड़ में फैले झाझा रेलवे तालाबों की सफाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब पानी के बेहतर प्रबंधन की दिशा में काम चल रहा है। इस तालाब को मत्स्य पालन के साथ-साथ मोती पालन के एक नए केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य इस तालाब में लगभग 50 हजार मोतियों का पालन करना है। इस प्रशिक्षण में रेलवे तालाब के संवेदक एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, बोड़वा के किसान सिकंदर साव, लक्ष...