भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: लक्ष्मीपुर (जमुई) से अमरेंदर कुमार सिंह की रिपोर्ट लक्ष्मीपुर के हरला पंचायत स्थित गोड्डी में काली पूजा को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक का आयोजन गोड्डी काली मंदिर के प्रांगण में विजय मंडल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में कमेटी गठन पर विस्तार से चर्चा किया गया। विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से घनश्याम कुमार साह को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। जबकि सचिव पद पर अनिल कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर विजय मंडल को निर्वाचित किया गया। कमेटी गठन के बाद बीते वर्ष का आमदनी और खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। उसके बाद बढ़े मंहगाई को देखते हुए ग्रामीणों के चंदा पर चर्चा किया गया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: ए टाइप काली पूजा समिति की नई कमेटी गठित जिस पर उपस्थित ग्रामीणों ने अपना-अपना विचार रखे...