Bhagalpur News: जमुई : गुम मोबाइल धारक को लौटाया
भागलपुर, अक्टूबर 22 -- Bhagalpur News: सिकंदरा। निज प्रतिनिधि बिहार पुलिस के विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकंदरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुआ मोबाइल बरामद कर उसके वास्तविक धारक को सकुशल सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर धारक के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देशानुसार गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में तकनीकी अनुसंधान के जरिए मोबाइल को ट्रैक कर बरामद किया गया और उचित सत्यापन के बाद उसके असली मालिक को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.