Bhagalpur News: जमुई : गिद्धौर पुलिस ने दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त
भागलपुर, जुलाई 18 -- Bhagalpur News: गिद्धौर (जमुई) से सुमन सौरव की रिपोर्ट गिद्धौर पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग अलग जगहों पर कार्रवाई कर 2 ट्रैक्टर वाहन को अवैध खनन एवं परिवहन करने के क्रम में जप्त किया है। मामले में गिद्धौर पुलिस द्वारा कुंधुर रेलवे फाटक, चिमनी भट्टा के पास से गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि बिना वैध कागजात बालू की ढुलाई हो रही है। मौके से बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़कर थाना लाया गया है। वहीं दूसरी कार्रवाई रामकुराव गांव में हुई। गिद्धौर पुलिस ने छापेमारी कर ट्रेलर सहित ट्रैक्टर को जप्त किया गया। दोनों वाहनों में बालू लदी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मामलों में खनन अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत वाहन चालक एवं मालिक पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.