भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: सोनो (जमुई) से रजनीकांत की रिपोर्ट सोनो समेत जिले के मुख्य चौक और आसपास के ग्रामीण इलाकों में संचालित निजी स्कूलों के प्रबंधकों की तानाशाही और परिवहन विभाग की घोर लापरवाही के कारण आज हजारों नौनिहालों का जीवन हर पल दांव पर लगा हुआ है। शिक्षा के नाम पर अभिभावकों की जेब से मोटी रकम वसूलने वाले ये निजी स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन बने हुए हैं। स्थानीय प्रशासन की नाक के नीचे रोज सुबह और दोपहर को कंडम और कबाड़ हो चुकी गाडि़यां क्षमता से दोगुने और तिगुने बच्चों को भेड़-बकरियों की तरह लादकर सड़कों पर दौड़ रही हैं, लेकिन कोई भी इस गंभीर विषय पर सुध लेने वाला नहीं है। यह भी पढ़ें- Jamui News: स्कूली वाहनों के कागजात सात दिन में करें दुरुस्त, नहीं तो होगी कार्रवाईस्कूली वाहनों की सुरक...