Bhagalpur News: जमुई : किसानों के साथ खेत में उतरे प्रखंड कृषि पदाधिकारी
भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट शुक्रवार को सदर प्रखंड के काकन पंचायत में कृषि विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने किसानों के साथ खेत में उतरकर धान रोपनी में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी सौरभ कुमार सहित कृषि समन्वयकों ने किसानों के साथ मिलकर धान की रोपाई की। खेत में पदाधिकारियों के पहुंचने से किसानों में भी उत्साह देखा गया। धान रोपनी के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसानों से खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी। साथ ही खाद-बीज समेत अन्य कृषि सामग्री की उपलब्धता और उसकी कीमत के बारे में भी किसानों से बातचीत की। पदाधिकारियों ने यह जानने का प्रयास किया कि किसानों को कृषि सामग्री निर्धारित एवं उचित मूल्य पर मिल रही है या नहीं। किसानों से सीधे बातचीत कर खाद-बीज की उपलब्धता, कीमत और कृषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.