Bhagalpur News: जमुई : कर्पूरी चौक पर वाहन चालकों को किया जागरूक, हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने की दी सलाह
भागलपुर, अक्टूबर 8 -- Bhagalpur News: झाझा, नगर संवाददाता एनएच-333 स्थित कर्पूरी चौक पर गुरुवार को राष्ट्रीय वाहन चालक महासंघ द्वारा सड़क सुरक्षा के मद्देनजर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय पुलिस प्रशासन का भी सराहनीय सहयोग रहा। अभियान के दौरान चौक से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को रोक कर यातायात नियमों के अनुपालन का संदेश दिया गया। बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को हमेशा हेलमेट पहनकर ही सफर करने और कार सवारों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने की हिदायत दी गई। साथ ही चालकों से वाहन की गति सीमा नियंत्रित रखने और लापरवाही से गाड़ी न चलाने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Orai News: वाहन चलाते समय नियमों का सख्ती से करें पालन, दुघर्टनाओं से होगा बचाव मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.