भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट लक्ष्मीपुर, निज संवाददातातेज गति जा रही एक्सयूवी कार ने आगे जा रही बाईक सवार को जोरदार ठोकर मारा। जिससे बाईक सवार का मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक ने अपने बार्नेट में फंसे बाईक को लगभग तीन सौ मीटर घसीटते ले गया। संयोग था कि इस दौरान कार में लगे सेफ्टी बेलून खुलकर ब्लास्ट हो गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर रुक गया। कार रुकने के बाद कार सवार और चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें तो कार चालक नशे में था। जिसे अपनी गति का अंदाज नहीं था। मृतक की पहचान शनिचर यादव पिता गुलों यादव उम्र लगभग चालीस वर्ष साकिन मोहनपुर थाना मोहनपुर जिला जमुई के रूप में हुआ। जो ट्रक ड्राइवर था।ड्राइवरी कर अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था। जिस ट्रक को मृतक चलाता था।उस ...