भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: झाझा (जमुई) से संजय बरनवाल की रिपोर्ट उमवि तिलवरिया में अर्ध निर्मित शौचालय भवन के निर्माण की मांग को लेकर बच्चों ने प्रदर्शन किया। एक तरफ बिहार सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और विद्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ धरातल पर बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव देखने को मिला है। ताज़ा मामला झाझा प्रखंड के पैरगाहा पंचायत स्थित उमवि तिलवरिया का है। जहां शौचालय की सुविधा न होने के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है। बड़ी बच्चियों के लिए बिना शौचालय के स्कूल आना एक बड़ी चुनौती बन गया है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि लोक-लज्जा और असुविधा के कारण कई अभिभावकों ने अपनी बड़ी बेटियों को विद्यालय भेजना ही बंद...