भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु कुमार की रिपोर्ट जमुई। जमुई में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिकंदरा थाना क्षेत्र में विशेष समकालीन अभियान चलाकर पुलिस ने अवैध बालू लदे 8 ट्रैक्टरों को जब्त किया और 7 चालकों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस अधीक्षक, जमुई के निर्देश पर अवैध बालू खनन और ढुलाई पर रोक लगाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया था। 12 अक्टूबर 2026 को तड़के करीब 04:30 बजे सिकंदरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम मंडावे की ओर से अवैध बालू से लदे कई ट्रैक्टर गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जमुई के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सिकंदरा-लखीसराय मुख्य मार्ग पर लोहण्डा खरडीह नहर के पास घेराबंदी की...