Bhagalpur News: जमुई: 12 घंटे बाद किउल नदी से मजदूर का शव बरामद, परिजनों में कोहराम
भागलपुर, अगस्त 31 -- Bhagalpur News: बरहट, निज संवाददाता मलयपुर थाना क्षेत्र के पतनेश्वर मंदिर पास बन रहे निर्माणाधीन गेस्ट हाउस के मजदूर का शव तकरीबन 12 घंटे बाद रविवार की सुबह किउल नदी से बरामद कर लिया गया। शव तकरीबन 300 मीटर दूर पतौना गांव के समीप पाया गया। मजदूर की पहचान सदर थाना क्षेत्र के अगहरा गांव निवासी मुन्ना मांझी (32) पिता कृष्णा मांझी के रूप में की गई है। शव की बरामदगी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी तथा छोटे-छोटे बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। शव की बरामदगी के बाद मलयपुर थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: गुमशुदा युवक का पीली नदी में मिला शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.