भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: जमुई, निज संवाददाता। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में मुफ्त ईसीजी जांच की सुविधा लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रही है। खासकर गरीब और जरूरतमंद मरीजों को इसका सीधा फायदा मिल रहा है। पिछले एक साल में करीब 12 हजार मरीजों की मुफ्त ईसीजी जांच की गई। उक्त जानकारी सदर अस्पताल में कार्यरत मो शमीम अख्तर ने दी। उन्होंने ने बताया कि सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, धड़कन अनियमित होने, चक्कर आने और ब्लड प्रेशर से संबंधित परेशानी वाले मरीजों की चिकित्सकों की सलाह पर ईसीजी जांच कराई जाती है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में धड़कन जांचने को ईसीजी, दिल की गहराई तक पहुंचने का इंतजाम नहींफायदे सरकारी अस्पताल में यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध होने के ...