Bhagalpur News: जमुई: हाईवा द्वारा चकमा देने पर तेज रफ्तार मैजिक वाहन पलटी, देवघर से लौट रहे पांच लोग हुए घायल
भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटौना के पास शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि हाईवा के चकमा देने पर तेज रफ्तार मैजिक वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में मैजिक वाहन पर सवार बच्चों व महिलाओं समेत 25 लोगों में से पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पांचो घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर दुर्घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त मैजिक वाहन को स्थानीय लोगों के सहयोग से उठाया गया है। घायलों की पहचान बेगूसराय जिला निवासी रमेश चौरसिया और उनकी पत्नी सोनी देवी व पुत्री अंजली कुमारी के अलावा अनीता देवी और जीवा चौरसिया के रूप में हुई है। मैजिक वाहन पर सवार सभी लोग एक ही परिवार के बताए जाते हैं।बताया जाता है कि एक ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.