भागलपुर, अक्टूबर 26 -- Bhagalpur News: जमुई, निज संवाददाता टाउन थाना क्षेत्र के हांसडीह के समीप सोमवार को तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार मजदूर लखन मांझी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक भी घायल हुआ, जो मौके से फरार हो गया। घायल लखन मांझी ईंटासागर गांव स्थित धमनामुसहरी के रहने वाले हैं। घायल लखन मांझी ने बताया कि मैं मकान निर्माण कार्य में मजदूर का कार्य करता हूं। इन दिनों मैं हांसडीह में एक नवनिर्मित मकान में मजदूरी का काम कर रहा हूं। प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी अपने गांव धमनामुसहरी से बस पर सवार होकर महिसौड़ी चौक पहुंचा और वहां से काम पर जाने के लिए ई-रिक्शा पर सवार होकर हांसडीह की ओर जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...