भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: अलीगंज, निज संवाददाता। जमुई-नवादा स्टेट हाइवे-8 के अलीगंज बाजार की ड्रेनेज व्यवस्था दावों की हवा निकालने के लिए हल्की सी फुहार ही काफी है। मानसून तो दूर, थोड़ी सी भी वर्षा होते ही अलीगंज का मुख्य मार्ग किसी चलती-फिरती झील या स्विमिंग पुल में तब्दील हो जाता है। हर बार बारिश के साथ ही मुख्य सड़क पर पानी की ऐसी चादर बिछती है कि सड़क और गड्ढों का फर्क मिट जाता है। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का कहना है कि नालियों की सही समय पर सफाई न होना और निकासी की सही व्यवस्था का न होना इस मुसीबत की असली वजह है।

सड़क का महत्व यह सड़क मार्ग का बड़ा ही सामरिक महत्व है। इस सड़क मार्ग से हर रोज कई अंतर्राज्यीय वाहनों का परिचालन होता है। सड़क पर गढ्ढे के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अलीगंज बीआरसी मोड़ से दरखा मोड़...