Bhagalpur News: जमुई: सीएचसी परिसर में जलजमाव से परेशानी
भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: झाझा, निज संवाददाता। लोगों को सेहतमंद रखने की महती जिम्मेदारी निभाने वाले झाझा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के परिसर की खुद की सेहत काफी बिगड़ी हुई है। सीएचसी का नया भवन तो बन गया पर अस्पताल के पूरे परिसर का हाल है बदहाल है। परिसर में रास्तों व नालों का निर्माण नहीं होने से लगभग पूरा परिसर हर घड़ी पानी से लबालब और कीचड़ से सने हाल में मिलते हैं।
परिसर की बदहाली पथ व नालों के अभाव में पूरे परिसर में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इसके नतीजे में मरीजों व उनके परिजनों को अस्पताल तक आने-जाने में रोजमर्रा तौर पर अत्यधिक कष्ट,कठिनाई व मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन द्वारा जिला प्रशासन एवं साथ ही नप प्रशासन से भी गुहार के बाद भी पथ व नाले का निर्माण नहीं हो पाने से सीएचसी परिसर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.