भागलपुर, नवम्बर 2 -- Bhagalpur News: बरहट ।जमुई-झाझा रेलखंड के कटौना पुल के समीप सोमवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई । मृतक की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के पनपुरवा गांव निवासी मनोहर कुमार पिता वीरेंद्र मंडल के रूप में की गई है ।घटना की सूचना मिलने पर मलयपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया ।घटना की सूचना मिलते ही परिजन रो रोकर बेहाल हैं। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपनी बहन को छोड़ने ससुराल गिद्धौर जा रहा था। अतयधिक भीड़ और धक्का-मुक्की के बीच ट्रेन के गेट से नीचे गिर गया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...