Bhagalpur News: जमुई: संविलियन से तो मुक्त हुआ नप्रावि कुबरी यादव टोला, पर सुविधाओं का टोटा
भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: झाझा, नगर संवाददाता। झाझा प्रखंड के बैजला पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कुबरी यादव टोला को आखिरकार दो वर्षों बाद संविलियन से मुक्ति मिल गई है।अपना भवन रहने के बावजूद इस विद्यालय का संविलियन 3 किलोमीटर दूर नप्रावि सलगा में कर दिया गया था। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग (निदेशक, प्राथमिक शिक्षा कुमार निशांत विवेक) द्वारा जारी आदेश संख्या 6/वि0 9-194/2023 के तहत इस विद्यालय को नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सलगा से (शिक्षक इकाई सहित) पृथक कर इसके अपने निर्मित भवन में पठन-पाठन और कक्षा संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश के बाद विद्यालय अपने मूल भवन में चलाया जा रहा है। इस ऐतिहासिक फैसले के पीछे दैनिक हिंदुस्तान द्वारा प्रमुखता से उठाई गई आवाज, जिला परिषद शिक्षा समिति अध्यक्ष धर्मदेव यादव, विनोद यादव के विरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.