भागलपुर, सितम्बर 14 -- Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट गणपति बप्पा मौर्या.....श्री गणेश चतुर्थी पूजा पर भगवान श्री गणेश माता श्री ऋद्धि एवं माता श्री सिद्धि की मनमोहन प्रतिमाएं झाझा के विभिन्न स्थानों पर पूरी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ स्थापित की गई। श्री शिव मंदिर पुरानी बाजार एवं सोनापट्टी झाझा में कई दशकों से प्रतिमा को पूरे हर्ष उल्लास के साथ स्थापित किए जाने की परंपरा निरंतर जारी है। श्री शिव मंदिर पुरानी बाजार में वर्ष 1935 से तो सोनापट्टी झाझा में सन् 1942 से गणपति की प्रतिमा स्थापना एवं पूजा होती आ रही है। झाझा नगर एवं प्रखंड क्षेत्र के अनेकों स्थानों पर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की पूजा धूमधाम से की गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: गणपति पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ लोगों ने पूरी श्रद्धा विश्वास के साथ भगवान गणेश की...