भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर सामाजिक सरोकार और सेवा भाव की मिसाल पेश करते हुए 'बरन सेवा समिति' द्वारा छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क फल एवं पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया। इस विशेष सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को छठ पर्व मनाने में सहयोग प्रदान करना था, ताकि वे पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सकें।बोधवन तालाब रोड में बरन सेना एवं बरनवाल सेवा समिति के तत्वावधान में 3000 छठ व्रतियों के बीच फल, नारियल, अगरबत्ती और माचिस का वितरण किया गया, इससे एक दिन पहले कद्दू का वितरण किया गया था। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: श्री राम यूथ क्लब ने छठ व्रतियों के बीच बांटे 251 सूप और पूजन सामग्रीछ...