Bhagalpur News: जमुई: शराब के नशे में धुत्त बालू माफिया ने 75 वर्षीय वृद्ध को मारी गोली, जांघ में लगी
भागलपुर, अक्टूबर 21 -- गोलीबारी की घटना Bhagalpur News: जमुई, निज संवाददाता जमुई में दुर्गा पूजा को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है, लेकिन खैरा थाना क्षेत्र के भोंड़ गांव में गोलीबारी की घटना से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव में घर के पास बैठे 75 वर्षीय वृद्ध नित्यानंद सिंह को कथित तौर पर शराब के नशे में धुत्त बालू माफिया ने गोली मार दी। गोली वृद्ध की जांघ में लगी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान भोंड़ गांव निवासी स्वर्गीय आशु सिंह के 75 वर्षीय पुत्र नित्यानंद सिंह के रूप में हुई है। नित्यानंद सिंह ने बताया कि वह अपने घर के पास बैठे थे। इसी दौरान गांव का ही राजू सिंह वहां पहुंचा और इधर-उधर की बातें करने लगा। उनके अनुसार, युवक शराब के नशे में था और बार-बार हथियार निकालकर इधर-उधर कर रहा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.