Bhagalpur News: जमुई: विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद गांव में तनाव
भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: खैरा, निज संवाददाता। खैरा थाना क्षेत्र के टिहिया दिनारी गांव में विवाहिता सुनीता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद मंगलवार को उस समय गांव में तनाव की स्थिति बन गई, जब मायके पक्ष के लोग शव लेकर गांव पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे मायके पक्ष के लोगों ने घर के सामने लकड़ियां बिछाकर वहीं शव का दाह-संस्कार करने की कोशिश की। इसकी सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 की पुलिस को दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुलिस के पहुंचने और ग्रामीणों के विरोध के बाद घर के सामने दाह-संस्कार करने का प्रयास रोक दिया गया। इसके बाद शव को गांव के समीप नदी की ओर ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद गांव में तनाव, घर के सामने दाह-संस्कार की कोशिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.