Bhagalpur News: जमुई: विद्युत तारों की निर्मम चपेट में आने से महिला की मौत
भागलपुर, अगस्त 31 -- Bhagalpur News: झाझा, निज संवाददाता झाझा थाना के धपरी गांव में विद्युत तारों की निर्मम चपेट में आ जाने एक महिला की दर्दनाक मौत की घटना सामने आई है।बताया जाता है कि महिला अनिता देवी (50),पति श्यामसुंदर मंडल उस वक्त घर में अकेली थी जब ये घटना हुई। जानकारीनुसार 11 हजार वाले विद्युत आपूर्ति तार मृतका के घर की छत के काफी करीब से गुजरे हुए हैं। ऐसे में किसी कार्यवश जब महिला छत पर पहुंची तो किन्हीं कारणों से वह अचानक उन विद्युत तारों की चपेट में आ गई थी। बिजली के करंट की चपेट में आने से मृतका के शरीर का करीब आधा हिस्सा बुरी तरह झुलस गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.