Bhagalpur News: जमुई: वज्रपात से युवक की मौत
भागलपुर, अगस्त 31 -- Bhagalpur News: अलीगंज, निज संवाददाता चंद्रदीप थाना क्षेत्र के भलुआना गांव में सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे वज्रपात से युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान स्व. परमेश्वर यादव के 45 वर्षीय पुत्र सुगा यादव के रूप में हुई है। भलुआना गांव के समाजसेवी रामु यादव ने बताया कि सुगा यादव गांव के पूरब बहियार में खेत देखने गया था, इसी दौरान वर्षा के चपेट में आ गया। वर्षा से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे छुप गया। इसी दौरान वज्रपात हो गई। स्थानीय लोगो के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लाया, जहां जांच पड़ताल के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना चंद्रदीप थाना को दे दी गई है। चंद्रदीप पुलिस मौके पर पहुचकर लाश को पोस्टमार्टम हेतु जमूई भेज दिया। इस आकस्मिक घटना से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। मृतक घर का कमाऊ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.