भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: जमुई से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट जमुई के नीमारंग स्थित मदरसा इलामिया के समीप एक निर्माणाधीन मकान से 7 वर्षीय मासूम बच्ची का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। परिजनों के अनुसार, बच्ची शुक्रवार की रात करीब 8 बजे राशन का सामान लेने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। देर रात तक बच्ची के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उसकी तलाश शुरू की गई। परिजन और स्थानीय लोग पूरी रात आसपास के इलाकों में बच्ची की खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बाद में शनिवार सुबह नीमा मदरसा इलामिया के समीप स्थित एक निर्माणाधीन मकान से बच्ची का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना फैलते ही इलाके में हड़कंप म...