भागलपुर, जुलाई 5 -- Bhagalpur News: झाझा, जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट लक्ष्मीपुर, गिद्धौर एवं झाझा के दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण का वितरण 9 जुलाई को प्रखंड मुख्यालय, झाझा में सुनिश्चित किया जाएगा। एडिप योजना के तहत वर्ष 2025 में पंजीकृत दिव्यांगजनों को यह लाभ मिलेगा। दिनांक-07.07.2026 से 10.07.2026 तक जमुई जिले के कुल चार प्रखंडों में वितरण शिविर का आयोजन पर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। इस हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक तैयारी हेतु दिशा निर्देश निर्गत कर दिया गया है।सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, जमुई विकास कुमार के हस्ताक्षर से जारी उक्त सूचना मेंं वितरण शिविर के आयोजन हेतु प्रखंडवार रोस्टर :07.07.2026 को जमुई, बरहट एवं खैरा प्रखंडों के लिए प्रखंड मुख्यालय, जमुई, 08.07.2026 को सिकन...