भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट लोक आस्था के महापर्व छठ की भव्यता, पवित्रता और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुँचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा 'छठ महापर्व 2026 रील प्रतियोगिता' का आयोजन किया जा रहा है। इस अनूठी पहल के माध्यम से राज्य के सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। विभाग के अनुसार, प्रतिभागी छठ घाटों की स्वच्छता व साफ-सफाई, आकर्षक साज-सज्जा, खरना प्रसाद निर्माण, संध्या एवं प्रातःकालीन अर्घ्य की भव्यता, लाइट एंड साउंड शो, वाटर स्क्रीन और घाटों पर की गई विशेष व्यवस्थाओं पर आधारित मौलिक (Original) रील्स बनाकर इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। यह भी पढ़ें- Palamu Ne...