भागलपुर, सितम्बर 1 -- Bhagalpur News: बरहट, निज संवाददाता। जिस साहब के एक आवाज पर चौकीदार हमेशा हाजिर रहता था,उसी चौकीदार की विदाई के वक्त पूरा पुलिस महकमा गमगीन था। कारण चौकीदार आज अपने कर्तव्य से रिटायर्ड हो घर जा रहे थे । यह भाव विह्वल माजरा सोमवार को बरहट थाना में देखने को मिला जहां अपने 25 वर्ष तक चौकीदार के रूप में अपनी सेवा देने के पश्चात रामाशंकर पासवान रिटायर्ड हो रहे थे। थानाध्यक्ष सहित सभी अधिकारियों एवं जवानों ने चौकीदार रामाशंकर पासवान को अंग वस्त्र भेंट कर फूल माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया तथा उनके साथ बिताए पल को साझा किया।पश्चात पूरे थाना के कर्मी चौकीदार के साथ एक ग्रुप फोटो खिंचवा गले लगाया।जब उनके घर जाने की बारी आई तो पुलिस गाडी़ उनके सामने आ लगी और ड्राईवर के सीट पर खुद थानेदार बैठे थे। उन्होंने सम्मान पूर्वक चौकीद...