Bhagalpur News: जमुई: मिर्चा बहियार में छापेमारी, 600 लीटर जावा महुआ किया गया नष्ट
भागलपुर, नवम्बर 3 -- अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई Bhagalpur News: सिकंदरा, निज प्रतिनिधि। मद्य निषेध अभियान के तहत सिकंदरा थाना की पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगली और पहाड़ी इलाके में छापेमारी कर सैंकड़ों लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर मिर्चा बहियार के दुर्गम जंगल में संचालित अवैध भट्ठियों पर की गई। सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने मिर्चा बहियार के पहाड़ी और जंगली इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस टीम की भनक लगते ही शराब निर्माण में संलिप्त कारोबारी जंगल और झाड़ियों का लाभ उठाकर फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने ड्रम और गड्ढों में छिपाकर रखा गया लगभग 600 लीटर जावा महुआ और शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद किया। पुलिस कर्मियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.