भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: बरहट, जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट अंचल कार्यालयों में जहां दाखिल खारिज, नामांतरण और भूमि मापी जैसे मामलों के लंबित रहने की शिकायतें सुनने को मिलती हैं।वहीं बरहट अंचल कार्यालय ने अपनी कार्यशैली से अलग पहचान बनाई है।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी जून माह की विभागीय रैंकिंग में बरहट अंचल कार्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों में अव्वल जगह बनाई है। विभाग की ओर से जारी रैंकिंग में परिमार्जन प्लस, ऑनलाइन मोटेशन, अभियान बसेरा 2, ई-मापी, आरसीएमएस केस डिस्पोजल तथा राजस्व महाअभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में बरहट अंचल ने 50 प्रतिशत से अधिक मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया। यह भी पढ़ें- पीओपी रैंकिंग में सोनबरसा अंचल का सूबे में दूसरा स्थान लंबित मामलों के तेजी से निपटारे और समयबद्ध कार...