भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: जमुई से मनोज कुमार तिवारी की रिपोर्ट मलयपुर थाना क्षेत्र के पतनेश्वर मंदिर के नीचे शुक्रवार देर शाम महज 80 रुपए के बकाया को लेकर विवाद हिंसक हो गया। दुकान पर पैसे मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गया। इस दौरान अपने बेटे को बचाने पहुंची मंजू देवी को सीने में चोट लग गई। परिजन उसे इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मारपीट की पूरी घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विवाद और दुकान में सामान फेंकने की घटना दिखाई दे रही है। मृतका की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव निवासी 55 वर्षीय मंजू देवी, पति लक्ष्मी पंडित के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मंजू देव...