भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: बरहट, निज संवाददाता। बरहट थाना क्षेत्र के भुदानपुरी मुसहरी बगीचे में अज्ञात शव दफनाए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना बरहट थानाध्यक्ष को दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष कुमार संजीव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और संदिग्ध स्थल को चिह्नित कर करीब एक घंटे तक खुदाई कराई।

जांच प्रक्रिया घंटे भर की खुदाई के बाद भी जमीन के अंदर से कुछ नहीं निकला तो पुलिस संग ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सोमवार को एक बोलेरो से तीन चार लोग उक्त पहाड़ी पर पहुंचे और बगीचे में घुस गए। दूसरे दिन जब कुछ ग्रामीण बगीचे की ओर गए तो एक जगह पर जमीन को खुदा पाया तथा उसे ताजे मिट्टी से भरा गया था। तब लोगों को शंका हो गया कि वही लोग यहां किसी को दफना कर भाग निकले। द...