भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: जमुई से मनोज कुमार की रिपोर्ट आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट की शिकायत पुलिस से करने पर बदमाशों ने तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दो साथियों को लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा दोनों घायलों को शुक्रवार की देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना जमुई के लक्ष्मीपुर थाना अंतर्गत केवली गांव की है। घायलों में केवली के धीरज तांती और तरौन गांव निवासी पंकज तांती शामिल हैं। मारपीट का आरोप नकलेश तांती और छोटू उर्फ डीलर तांती पर लगाया है। यह भी आरोप है की मुखिया पति गोरेलाल तांती के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। रात ज्यादा होने की वजह से घटना की जानकारी लोगों को शनिवार की सुबह हुई। घायल धीरज तांती ने बताया कि दो दिन पहले गौरा पंचायत के मुख...