Bhagalpur News: जमुई: बाइक की ठोकर से वृद्ध घायल
भागलपुर, सितम्बर 27 -- Bhagalpur News: झाझा,नि.सं. रविवार को झाझा थाना के मणिकुरा के समीप सड़क किनारे पैदल जा रहे एक वृद्ध को तेज गति से आ रही बाइक द्वारा ठोकर मार दी गई। इसके नतीजे में बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए झाझा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घायल की पहचान हथिया गांववासी राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राजेंद्र सिंह किसी जरूरी कार्य से मणिकुरा गए थे और उसके बाद पैदल ही अपने घर हथिया लौट रहे थे। उसी दौरान पीछे से आ रहे एक बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.