Bhagalpur News: जमुई: बजरही में टेंपो पर गिरा आम का पेड़, तीन घायल
भागलपुर, सितम्बर 6 -- Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट रविवार की दोपहर सवारी लेकर जा रहे एक टेंपो पर आम का पेड़ गिर गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जमुई के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरही गांव के समीप स्टेट हाईवे की है। पेड़ गिरने के बाद चालक करीब एक घंटे तक टेंपो में फंसा रहा। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। हादसे के समय टेंपो में चालक धर्मेंद्र यादव के अलावा दो यात्री सवार थे। पेड़ गिरने से पीछे बैठे दोनों यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल टेंपो से बाहर निकाल लिया गया। वहीं चालक धर्मेंद्र यादव पेड़ के नीचे टेंपो में बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलने पर गरही थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पलटा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। चालक को निकालने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.