Bhagalpur News: जमुई: फंदे से झूलता 35 वर्षीय युवक का शव बरामद
भागलपुर, अगस्त 2 -- Bhagalpur News: सोनो जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट ग्रामीणों की सूचना पर सोनो पुलिस ने थाना के लोहा गांव से फंदे के सहारे घर के छत से झूलता एक 35 वर्षीय युवक की लाश बरामद की है। मृतक गांव के महेंद्र शर्मा के 35 वर्षीय पुत्र मनोज शर्मा बताया गया है। पुलिस ने लाश को बरामद कर आवश्यक कार्यवाई कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है। एसएचओ धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। पति-पत्नी दोनों महीनों से एक दूसरे से अलग रह रहा है। मृतक के दो बच्ची है जो कि अपने मां के साथ जमुई में रहती है। घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। स्थानीय लोगों के अनुसार मनोज की पत्नी अपनी दो बेटियों के साथ जमुई में रहती है, जहां वह एक निजी अस्पताल में सफाई का काम करती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.