Bhagalpur News: जमुई: पूर्व स्वच्छता पर्यवेक्षक ने मुखिया प्रतिनिधि पर किया हमला, चाकू से वार कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट जमुई के खैरा थाना क्षेत्र की खड़ाइच पंचायत में शुक्रवार को ग्राम सभा के दौरान स्वच्छता मद की राशि को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पूर्व स्वच्छता पर्यवेक्षक यदू रविदास ने पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी के प्रतिनिधि दिवाकर रविदास पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में दिवाकर रविदास घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि गांधी जयंती के अवसर पर पंचायत सरकार भवन में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। इसी दौरान मनरेगा पदाधिकारी की मौजूदगी में स्वच्छता मद की राशि को लेकर दिवाकर रविदास और यदू रविदास के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर यदू रविदास ने गाली-गलौज करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पत्थरबाजी की औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.