भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: झाझा से सुधांशु लाल की रिपोर्ट झाझा के सर्किल नं.1 क्षेत्र के लिए नव स्थापित दुअरपहड़ी थाना अब तक भी शुरू नहीं हो पाया है। रोचक यह कि उक्त थाना के लिए थानाध्यक्ष एवं दो अन्य पुलिस पदाधिकारियों का पदस्थापन करीब साढ़े तीन माह पूर्व ही किया जा चूका था। झाझा थाना के एसआई क्षैबर राम को दुअरपहड़ी थाना के पहले थानेदार के रूप में नियुक्त भी किया हुआ है। किंतु थाना अब तक भी सेवारत नहीं हो पाया है। वजह,थाना भवन का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाना बताया जाता है। वैसे,जमुई के पुलिस कप्तान विश्वजीत दयाल ने शुक्रवार को एक बार फिर भरोसा दिलाया है कि इसी माह की 25 तारीख तक,यानि पावन सावन शुरू होने से पूर्व थाना का संचालन शुरू शुरू करा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Jamui News: वैशाली से भागे तीन किशोरों को ट्रेन से बरामद किया ...