भागलपुर, सितम्बर 27 -- Bhagalpur News: झाझा,निज संवाददाता बेखौफ हुए चोरों द्वारा झाझा नगर के सोहजाना स्थित डाक बंगला के समीप एक घर का ताला तोड़कर करीब चार लाख रुपए मूल्य के नकद व जेवर उड़ा दिए जाने का एक मामला सामने आया है। पीड़ित इंद्रदेव साव के अनुसार अज्ञात चोरों ने उनके घर के अलावा रूम एवं अल्मीरा आदि के भी ताले तोड़कर,डेढ़ लाख रुपए नकद एवं करीब ढाई लाख रुपए मूल्य के जेवरात यानि कुल करीब चार लाख रुपए मूल्य की संपत्ति के साथ-साथ जरूरी डॉक्यूमेंट भी उड़ा ले गए हैं। चोरी की घटना से आसपास के लोग पुलिस गश्ती को लेकर सवाल उठाते दिख रहे हैं। पीडि़ता ने बताया कि वह एक श्राद्ध कार्यक्त्रम में शामिल होने को बीती 22 तारीख को आसनसोल गए हुए थे। बताया कि बीते शनिवार की सुबह जब वह घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर रूम व गोदरेज के ताले भ...