भागलपुर, सितम्बर 28 -- Bhagalpur News: झाझा से सुधांशु की रिपोर्ट चरकापत्थर थाना के चिल्काखांड गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 70 वर्षीय एक बृद्ध की मौत हो गई,मृतक नक्सली कमांडर रहे लखन यादव के पिता शंकर यादव बताया गया है। मृतक के परिवार द्वारा उसकी हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है जिसमे गांव के ही दरोगी यादव को आरोपित किया है। चरकापत्थर एसएचओ रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक शंकर यादव रविवार की सुबह लकड़ी काटने के लिए जंगल की ओर गया था। इसी दौरान उधर से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें एक पेड़ के नीचे अचेत अवस्था में पड़ा देखा। राहगीरों ने इसकी सूचना उनके परिवार को दी।परिजनों ने मौके पर पहुंचे और उन्हें घर लेकर आए, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।मृतक के परिजनों का आरोप है कि दरोगी यादव ने गला दबाकर शंकर यादव क...