Bhagalpur News: जमुई: दो बाइक के बीच हुई टक्कर में पुलिस जवान की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
भागलपुर, अक्टूबर 21 -- Bhagalpur News: जमुई, निज संवाददाता जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर मनीअड्डा के पास सोमवार की सुबह 10:00 बजे तेज रफ्तार दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार पुलिस जवान बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सहयोगी द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन चिकित्सक की काफी कोशिश के बावजूद लगभग तीन घंटे के बाद पुलिस जवान की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मृतक जवान की पहचान टाउन थाना के खड़गौर गांव निवासी रॉकी सिंह 35 साल के रूप में हुई है। फिलवक्त टाउन थाना क्षेत्र के आनंदबिहार कॉलोनी अपने परिवार के रह रहे थे। परिजनों ने बताया कि मृतक पुलिस जवान झारखंड के गोड्डा में कार्यरत था। दशहरा पर्व मनाने के लिए वह रविवार को घर आया था। सोमवार को बुलेट बाइक पर सवार होकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.