Bhagalpur News: जमुई: देवरानी ने ईट पत्थर से हमला कर जेठानी को किया घायल
भागलपुर, अगस्त 11 -- Bhagalpur News: सोनो (जमुई), निज संवाददाता। बकरी मारने पीटने को लेकर देवरानी व जेठानी के बीच शुरू हुई विवाद देखते देखते हिंसक रूप ले लिया देवरानी कंचन कुमारी ने जेठानी ललिता देवी पर ईट पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।घटना चरकापत्थर थाना के विजैया गांव की बताई गई है। घटना की सूचना डायल112 टीम को दी गई।112 टीम मौके पर पहुंचकर घायल ललिता देवी को उपचार के लिये स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल महिला ललिता देवी को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वेहत्तर उपचार के लिये सदर अस्पताल जमुई रैफर कर दिया है। घटना के बाद गांव में मामले को लेकर चर्चा का माहौल है। पुलिस घटना की जानकारी जुटाने के साथ आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.