Bhagalpur News: जमुई: तेज रफ्तार थार वाहन की चपेट में आने से महिला की हुई मौत
भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट जमुई- सिकंदरा मुख्य मार्ग पर चौडीहा, मिर्चा मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे तेज रफ्तार थार वाहन की टक्कर से घटनास्थल पर ही चौडीहा निवासी सकिन्द्र कुमार पासवान की पत्नी सुगनी देवी 45 साल की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद मृतका महिला के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां पहुंची टाउन थाना की पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। परिजन ने बताया कि महिला गांव में ही एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। इस दौरान चौडीहा, मिर्च मोड़ के पास वह सड़क क्रॉस करने लगी। तभी तेज रफ्तार रफ्तार थार वाहन ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.