Bhagalpur News: जमुई: जमीन के लिए रिश्ता लहूलुहान गिद्धौर में सगे भाई बने जान के दुश्मन
भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: गिद्धौर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मौरा गैरमजरुआ महादलित टोला में जमीनी विवाद ने भाईचारे को खून खेल में बदल दिया। अपने हिस्से की जमीन मांगने गए किष्टो मांझी पर उसके ही सगे भाई आनंदी मांझी, तुलसी मांझी एवं सेठू मांझी ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में किष्टो का सिर फट गया और वह खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर जुटे ग्रामीणों ने गिद्धौर पुलिस को सूचना दी। घटना में गम्भीर रूप से घायल किष्टो मांझी को गिद्धौर के दिग्विजय सिंह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईलाज हेतु ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल किष्टो मांझी की गंभीर हालत को देख उसे बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। इधर घटना को ले पीड़ित की शिकायत पर गिद्धौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.