Bhagalpur News: जमुई: गिद्धौर में डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज
भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: गिद्धौर, निज संवाददाता। जनगणना 2011 के आधार पर गिद्धौर प्रखंड में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज कर दी गई है। प्रखंड मुख्यालय में 145 इन्यूमरेशन ब्लॉकों का जियो-टैगिंग कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इस कार्य के लिए विभिन्न विभागों के 70 से अधिक कर्मियों की टीम बनायी गयी है। प्रत्येक ब्लॉक में 09 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर परिसीमन किया जा रहा है, ताकि गणना के दौरान कोई भी क्षेत्र छूटे नहीं। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण कार्य है। जियो-टैगिंग से कार्य पूरी तरह सटीक और डिजिटल होगा। जिससे सरकार को भविष्य की योजनाओं और पंचायत चुनाव में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि अब तक 72.41 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस मौके पर शिक्षक संजय कुमार, प्रदीप प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.