भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट गुजरे सालों की तरह इस साल भी शहर के प्रमुखतम घाट यानी गणेशी मंदिर घाट पर पहुंचने वाले परवैतिनों व श्रद्धालुओं की सुविधा के नजरिए से कई इंतजाम किए जा रहे हैं। शहर के इस प्रमुखतम छठ घाट की तमाम तरह व्यवस्था की जिम्मेवारी अपने कंधों पर लेकर चलने तथा उक्त जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करने वाली सार्वजनिक छठ पूजा समिति ने इस दफ ा भी श्रद्धालुओं के अर्ध्यदान से लेकर बच्चों व युवाओं के मनोरंजन तक के लिए कई तरह के इंतजाम किए जाने का दावा किया है। इसमें एक ओर युवाओं व बच्चों को अपनी मस्ती व मनोरंजन के लिए रंगारंग मेला नजर आएगा। तो दूसरी ओर,श्रद्धालुओं को दूध,जल,अगरबत्ती,कर्पूर आदि समेत अर्ध्य दान व पूजा के काम में जरूरी हर सामग्री घाट पर ही नसीब होगी,वह भी बिल्कुल मुफ्त। उक्त जानकारी स...